Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी पुलिस लाइन में बढ़ाई जा रही जवानों की कार्यकुशलता

- Photo by : social media

हरियाणा   Published by: Rammehar , Date: 28/01/2026 04:42:45 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 28/01/2026 04:42:45 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में जवानों की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में जवानों की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन हांसी में योग अभ्यास के पश्चात जवानों को वेपन (हथियार) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस लाइन प्रबंधक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन दो प्लाटून के जवानों को पुलिस लाइन में बुलाकर वेपन हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण में ए.के.-47, इंसास राइफल, एस.एल.आर. तथा टियर गैस गन  आदि हथियारों के संचालन का अभ्यास करवाया जाता है। प्रशिक्षक द्वारा सर्वप्रथम जवानों को हथियारों की बनावट, उपयोग तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी जाती है।

 

इसके पश्चात जवानों से हथियारों को खोलने व पुनः जोड़ने का अभ्यास करवाया जाता है, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत शॉर्ट रेंज हथियारों की फायरिंग हिसार रेंज में तथा लॉन्ग रेंज हथियारों की फायरिंग भोजराज रेंज में करवाई जाती है, जिससे जवानों की निशानेबाजी क्षमता को भी सुदृढ़ किया जा सके। पुलिस अधीक्षक हांसी के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में समय-समय पर योग अभ्यास एवं हथियार प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। नियमित योग अभ्यास से जवान शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा हथियार प्रशिक्षण से ड्यूटी के दौरान उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि पुलिस बल किसी भी परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम रहे।