-
☰
हरियाणा: हांसी पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हांसी में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों में आर्नरी निरीक्षक रामफल सिंह एवं आर्नरी निरीक्षक ईश्वर सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर डीएसपी श्री सिद्धार्थ द्वारा दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की। पुलिस परिवार की ओर से भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस लाइन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन, पुलिस अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति