Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: श्री देवी भागवत कथा से पूर्व 30 जनवरी को होगी भव्य कलश यात्रा

- Photo by : social media

हरियाणा   Published by: Ritesh , Date: 29/01/2026 05:23:24 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 29/01/2026 05:23:24 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कालांवाली स्थित महाजन धर्मशाला में फ़रवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने जा रही पावन श्री देवी भागवत कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में 30 जनवरी को एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कालांवाली स्थित महाजन धर्मशाला में फ़रवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने जा रही पावन श्री देवी भागवत कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में 30 जनवरी को एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कलश यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की सौभाग्यवती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी। यह कलश यात्रा प्रातः 11 बजे महाजन धर्मशाला से विधिवत प्रारंभ होकर नगर की प्रमुख मंडी एवं मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल महाजन धर्मशाला में आकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, जयघोष एवं भक्तिमय वातावरण से संपूर्ण नगर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठेगा।इस अवसर पर परम पूजनीय गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी ज्ञानेशानंद जी ने कलश यात्रा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश यात्रा भारतीय सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो समाज में शांति, सद्भाव, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है।

 

स्वामी जी ने कहा कि जब सौभाग्यवती महिलाएं कलश धारण कर नगर भ्रमण करती हैं, तो वह वातावरण को पवित्र करने के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र में मंगलकामनाओं का संचार करती हैं।स्वामी ज्ञानेशानंद जी ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं धर्मप्रेमी जनता से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि सभी जन अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में सम्मिलित हों, अपने जीवन में धर्म और संस्कारों का संचार करें तथा इस पावन श्री कथा का श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी दिव्य कथाएं मानव जीवन को दिशा देने का कार्य करती हैं और समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती हैं।