Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अनिल विज की अध्यक्षता में सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक, 15 शिकायतों पर हुई सुनवाई

- Photo by : social media

हरियाणा   Published by: Ritesh , Date: 30/01/2026 05:45:28 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 30/01/2026 05:45:28 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर समाधान-निपटान हुआ, वहीं चार शिकायतें अगली बैठक के लिए लंबित रखने के निर्देश दिए गए। पहली शिकायत में गांव कालुआना में अवैध पेड़ कटाई के मामले में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा रिपोर्ट देने उपरांत कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों व एक अन्य पेड़ काटने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गांव फतेहपुर जोतांवाली निवासी संजय कुमार द्वारा सिंचाई विभाग के साइफन बनाने संबंधी कार्रवाई के विरुद्ध शिकायत दी गई थी, इस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को 15 दिनों में शिकायत की सुनवाई कर फैसला लेने के निर्देश दिए। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी धर्मवीर खन्ना की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को लौटाए गए रिफंड पर ब्याज भी दिया जाए।

 

 

शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि नियमों के तहत उन्होंने फ्लैट सरेंडर कर दिया था और उस पर विभाग द्वारा रिफंड तो दिया गया लेकिन राशि पर ब्याज नहीं दिया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि ब्याज देने का प्रावधान नहीं है। इस पर मंत्री विज ने कहा कि ब्याज दिया जाना उचित है और ब्याज देने की कार्रवाई करें। बैठक में रानियां निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि संबंधित मामले में आरोपी बनाए गए व्यक्तियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट होने के बाद अगर कोई दोषी पाए जाने के साक्ष्य मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाए। वहीं एक अन्य शिकायत में सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध पशु डेयरी होने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने पशु डेयरी की पुन: जांच करने और वहां पशु पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। इस मामले में नगर परिषद की ओर से बताया गया कि पशु डेयरी को स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार पशु डेयरी में अब भी कुछ पशु होने की बात कही गई और बेहतर होगी परिवहन व्यस्था: कैबिनेट मंत्री पत्रकारों से बातचीत में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में रोडवेज के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा और बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

 

ट्रैकिंग सिस्टम लागू होने से बसों की सटीक लोकेशन यात्रियों को मिलती रहेगी। आम आदमी एप के जरिए भी बसों की लोकेशन ट्रेस कर सकेंगे। इसके अलावा बस अड्डïों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को बस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज बेड़े में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नीचे लटकती बिजली की तारें और मीटर के संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाए और लटकती बिजली की तारों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सिरसा शहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों की रिपेयर करवाने के निर्देश दिए। जिला लोक संपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टïर, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरुप, सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, आरटीए संजय बिश्रोई, वरिष्ठï भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, प्रदीप रातुरिया, हनुमान कुंडु, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, पार्षद सुमन शर्मा, विजयंत शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।