-
☰
हरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हांसी को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हांसी को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पी.ओ. स्टाफ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। पी.ओ. स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा नंबर 193/2023 थाना नारनौंद से संबंधित आरोपी सोमबीर पुत्र सतबीर निवासी खानक, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को पहले भी अदालत में पेश किया गया था, लेकिन बाद में वह पेशी की तारीख पर गैरहाजिर रहने लगा। इस पर माननीय अदालत श्री तरुण चौधरी, जे.एम.आई.सी., हांसी द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। इस संबंध में थाना नारनौंद में अभियोग नंबर 429/25 दर्ज किया गया था। आरोपी चेक बाउंस के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल हिसार भेज दिया गया। इसी प्रकार मुकदमा नंबर 36/2024 थाना नारनौंद से संबंधित चोरी के मामले में आरोपी सूरज पुत्र श्रीरामनिवास निवासी नारनौंद को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी भी अदालत में पेशी के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, जिसके संबंध में थाना नारनौंद में अलग से अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उसे भी नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल हिसार भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन में हांसी पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून से बचने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति