-
☰
हरियाणा: अपहरण-लूट का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹42 हजार और कार बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: अम्बाला जनपद में पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' अभियान के तहत अम्बाला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
हरियाणा: अम्बाला जनपद में पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' अभियान के तहत अम्बाला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-1 टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और 42,000 रुपये नकद बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया है।मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 के उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता नितेश निवासी गाँव ढांडा खेड़ी, डाकघर जजवान, जिला जींद, हाल पता बीसी बाजार, अम्बाला छावनी) ने 18 अगस्त 2026 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात महाराजा ढाबा के पास कार सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था, उसके साथ मारपीट की और जबरन नकदी लूट ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पड़ाव में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। पुलिस की त्वरित एंव प्रभावी कार्रवाई के तहत हुई गिरफ्तारियां। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजीव कुमार की टीम ने तकनीकी संसाधनों और पुख्ता साक्ष्यों का इस्तेमाल करते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे पहले तीन मुख्य आरोपियों—जय राज, निशान्त, और जसराज (सभी निवासी शामली, उत्तर प्रदेश)—को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हुई गहन पूछताछ में आरोपियों ने अपने चौथे साथी लक्की अवाणा की संलिप्तता का खुलासा किया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 टीम ने 24 अगस्त 2026 को चौथे आरोपी लक्की (निवासी गाँव बीबीपुर जलालाबाद, थाना झिंझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश) को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूट की राशि में से 42,000 रुपये नकद तथा इस वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अपना सख्त रुख आगे भी जारी रखेगी ताकि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 210 छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गुजरात: भिवानी में पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
गुजरात: रंजिश में युवक अशोक की हत्या के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा
पंजाब: नशा तस्करी की बड़ी खेप बरामद, 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग जब्त