-
☰
उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर निगम घोटाला, ₹100 करोड़ के टेंडर रद्द, 2 गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर निगम में बड़ी धांधली सामने आने पर उसके निवारण हेतू पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया की डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर निगम में बड़ी धांधली सामने आने पर उसके निवारण हेतू पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया की डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच भी की जा रही है, तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हरियाणा: हिसार पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 30 आरोपी गिरफ्तार और ₹6.09 लाख बरामद
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 210 छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गुजरात: भिवानी में पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
गुजरात: रंजिश में युवक अशोक की हत्या के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा