-
☰
हरियाणा: विधायक विनोद भयाना ने जल निकासी और विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि अबकी बार मानसून सीजन में शहर में कहीं भी जल भराव नहीं होने दिया जाएगा, बरसाती पानी निकासी के लिए तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि अबकी बार मानसून सीजन में शहर में कहीं भी जल भराव नहीं होने दिया जाएगा, बरसाती पानी निकासी के लिए तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। मॉडल टाउन क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। श्री विनोद भयाना शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 18 में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने वार्ड में 87 लाख रुपए की लागत से बनने वाली तीन गलियों तथा एक पार्क के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचा मजबूत कर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास की गति को कभी भी कम नहीं होने दिया जाएगा बल्कि ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवा कर विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता राज्यपाल यादव, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी,पार्षद सीमांत चौधरी, मार्केट कमेटी के प्रधान दिनेश धवन, नवीन ठाकुर, सोनू जांगडा, विनोद सैनी, जयप्रकाश यादव, डॉ बलदेव आनंद, राहुल खुराना, गोलू चावला ,किताब सिंह विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति