Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: कूड़ा फैलाने वालों पर नगर परिषद हुआ सख्त, 5 लोगों के काटे चालान 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 03/06/2026 03:56:13 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:56:13 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा जींद रोड क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा जींद रोड क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच चालान किए गए। सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जींद रोड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाना न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीमें नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी सफाई नियमों का उल्लंघन या गंदगी फैलाने के मामले सामने आते हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने जींद रोड के दोनों ओर व्यापक सफाई कार्य किया। सड़क किनारे जमा कचरा, पॉलीथिन, प्लास्टिक अपशिष्ट और अन्य गंदगी को हटाया गया। इसके अलावा नालियों की सफाई भी करवाई गई ताकि आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

नगर परिषद की टीम ने सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई रखें तथा कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उनका कहना है कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना है, ताकि हांसी को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सके।