Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का हुआ सफल समापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 03/06/2026 10:26:29 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 03/06/2026 10:26:29 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभूदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शनिवार को विधिवत समापन हो गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पवाना अहीर स्थित सेठ मूलचंद प्रभूदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (राजस्थान) के निर्देशानुसार आयोजित यह शिविर 17 मई से 31 मई तक संचालित किया गया। शिविर प्रभारी एवं व्याख्याता सुमन चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समाजोपयोगी, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मंच के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर ने उनकी प्रतिभाओं को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव एवं समाजसेवी गिरधारी लाल यादव ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराते हुए शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिविर प्रभारी सुमन चौहान तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मधु यादव ने विद्यार्थियों को स्व-अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासित और जागरूक युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया। समापन कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।