Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूल में छात्रों को किया जाग

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/07/2026 10:27:45 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:27:45 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पंचकूला सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: पंचकूला सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों की पहचान, सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। वहीं स्कूल स्टाफ, बस चालकों और परिचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोशन लाल ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

 

ईएचसी सबजीतम कुमार ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि बच्चों में शुरू से ही अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Featured News