Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पुलिस ने विद्यार्थियों को नशा, साइबर व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 27/01/2026 05:49:39 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 27/01/2026 05:49:39 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली द्वारा समाज को नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस गांव अलीकां स्थित नेहरू कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक जागरूक किया।

विस्तार

हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली द्वारा समाज को नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस गांव अलीकां स्थित नेहरू कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि अपराध, हिंसा और सामाजिक विघटन को भी जन्म देता है । उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और समाज की एकजुटता ही इसे जड़ से समाप्त करने का सबसे प्रभावी हथियार है। एसपी डबवाली ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि खेल, शिक्षा और सकारात्मक सोच ही युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है, वहीं आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए उन्हें निरुद्ध किया जा रहा है।

 

युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए नियुक्त पुलिस टीमों द्वारा गांव गांव जाकर खेलों का आयोजन किया जा रहा है और नशा पीड़ितों के उचित काउंसलिंग व उपचार के लिए नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई नशा पीड़ितों ने नशे को सदा के लिए अलविदा कह दिया है और समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से संबंधित सूचना के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर व अपने नजदीकी थाना व चौकी में बेझिझक दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। साइबर सुरक्षा पर विशेष संदेश पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को आधुनिक युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन और इंटरनेट का गलत इस्तेमाल गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को सावधान करते हुए कहा कि वे किसी भी अनजान लिंक, मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया रिक्वेस्ट पर बिना जांचे क्लिक न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी कभी भी फोन पर ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन नहीं मांगता। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। महिला सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश कार्यक्रम के दौरान एसपी डबवाली ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान पर भी विशेष रूप से बल दिया । उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं और बेटियां सुरक्षित महसूस करें। विद्यार्थियों को महिला सम्मान, गुड टच–बेड टच, कानूनी अधिकारों तथा आपात स्थिति में डायल 112, दुर्गा शक्ति एप्प व ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें या अपने माता पिता को बताएं।

 

अगर आपको अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होगी तो आप अपराधियों पर लगाम लगाने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं, ताकि वे दोबारा अपराध करने की ना सोचें ।  के प्रयोग की जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना हर नागरिक का कर्तव्य है। एसपी डबवाली ने विद्यार्थियों से कहा कि वे न केवल अच्छे छात्र बनें, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आज के जागरूक विद्यार्थी ही आने वाले कल का सुरक्षित, नशा मुक्त और सशक्त भारत बनाएंगे। अंत में पुलिस अधीक्षक ने कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि डबवाली पुलिस इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि हर वर्ग तक सुरक्षा, जागरूकता और विश्वास का संदेश पहुंचाया जा सके । कार्यक्रम में श्री विजयंत शर्मा प्रिंसिपल नेहरू कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन अलीका उप प्रधानाचार्य परमजीत कौर व स्कूल स्टाफ के साथ काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। डबवाली पुलिस आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नशा, अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ सतत संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।