Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हनुमान मंदिर के पुजारी पर हुआ जानलेवा हमला, गला घोंटने की कोशिश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 30/01/2026 05:52:28 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 30/01/2026 05:52:28 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव गंगा की केशव ढाणी स्थित श्री हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह एक पुजारी पर जानलेवा हमला किया गया।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव गंगा की केशव ढाणी स्थित श्री हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह एक पुजारी पर जानलेवा हमला किया गया। तीन अज्ञात हमलावरों ने मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश के गले में रस्सी डालकर उन्हें मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। हमलावर पुजारी को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुजारी चंद्र प्रकाश पिछले लगभग 8 वर्षों से केशव ढाणी के श्री हनुमान मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह अक्सर मंदिर परिसर में ही रहते और वहीं सोते थे। बुधवार सुबह चंद्र प्रकाश प्रतिदिन की तरह मंदिर के पीछे बने शौचालय में लघुशंका के लिए गए। इसी दौरान तीन लोगों ने उन्हें बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही चंद्र प्रकाश बाहर निकले, तीनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके गले में रस्सी बांधकर दोनों ओर से खींच दिया। इससे पुजारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।