-
☰
हरियाणा: गणतंत्र दिवस पर रिहर्सल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लगाई गई फाइनल ड्यूटियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की स्वतंत्रता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात राजकीय महाविद्यालय हांसी के परेड ग्राउंड में आयोजित रिहर्सल कार्यक्रम में उपायुक्त हांसी श्री राहुल नरवाल, भा.प्र.से. के साथ पुलिस वाहन में बैठकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस रिहर्सल परेड में पुलिस की कुल तीन टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें दो पुरुष टुकड़ियां तथा एक महिला टुकड़ी शामिल रही। इसके अतिरिक्त होमगार्ड की एक टुकड़ी तथा विभिन्न विद्यालयों के एन.सी.सी. कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर डी.एस.पी. सिद्धार्थ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में प्रभावशाली ढंग से राष्ट्रीय सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मास पीटी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश झलकता दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन, यातायात प्रबंधन तथा समारोह स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसे पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। हांसी पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकें।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति