Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा ने उठाई आवाज, तत्काल रिहाई की मांग को लेकर डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 18/07/2026 11:04:42 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:04:42 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा को अंबाला पुलिस द्वारा कथित रूप से नजरबंद किए जाने के विरोध में संगठन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को हिसार में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और डीजीपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।भीम आर्मी के पदाधिकारियों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह अंबाला पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा को बिना किसी उचित और वैधानिक कारण के उनके गृह क्षेत्र से उठाकर थाने ले गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। संगठन ने इस पुलिसिया कार्रवाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताते हुए इसकी तीखी निंदा की है। भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है तो वह पूरी तरह से पारदर्शी और कानून के दायरे में होनी चाहिए। बिना किसी वारंट या ठोस वजह के इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है। संगठन ने मांग की है कि कमल कुमार बराड़ा को तुरंत रिहा किया जाए। इस मौके पर एडवोकेट संतलाल अंबेडकर, एडवोकेट सुरेन्द्र इंदल,भाई दिनेश मैहरा,एडवोकेट संजय बैनीवाल, एडवोकेट संदीप पातलान, एडवोकेट अनिल लांगयान, एडवोकेट कुणाल, राज जनागल, एडवोकेट सूरज यादव, एडवोकेट नवीन चोपड़ा, एडवोकेट कांटीवाल ओर अन्य साथी उपस्थित रहे।


 


Featured News