Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: चेक बाउंस मामले का वांछित भगोड़ा सुरजीत सिंह हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 29/01/2026 05:41:29 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 29/01/2026 05:41:29 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को गांव शाहपूर बेगू क्षेत्र से काबू कर लिया है।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को गांव शाहपूर बेगू क्षेत्र से काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया। माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी सुरजीत सिंह को 25 अगस्त 2025 को पी.ओ.घोषित किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ.स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी। पी.ओ.स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ.स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई  करते हुए आरोपी  सुरजीत सिंह पुत्र निंरजन सिंह निवासी गांव शाहपूर बेगू,जिला सिरसा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।