-
☰
हरियाणा: हिसार में फायरिंग की दो वारदातों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने नई सब्जी मंडी क्षेत्र में फायरिंग की दो अलग-अलग वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को काबू किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने नई सब्जी मंडी क्षेत्र में फायरिंग की दो अलग-अलग वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर व 32 बोर के अवैध पिस्टल बरामद किए गए हैं। CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र उर्फ देव पुत्र करण सिंह, गौरव राणा उर्फ नोनी पुत्र सुरेन्द्र सोढ़ी, विनय पुत्र सुनील पटवारी निवासीगण पड़ाव चौक, पियूष टाक पुत्र जुग्लू निवासी 12 क्वाटर रोड तथा समर रोहिला पुत्र विनोद रोहिला निवासी गली नंबर 09, 12 क्वाटर के रूप में हुई है। पहली वारदात में घर के बाहर की फायरिंग उन्होंने बताया कि पहली घटना में अक्षय निवासी टिब्बा दानाशेर ने शिकायत दी कि जमीन विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक उसके घर के बाहर आए और उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायतकर्ता ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना HTM में अभियोग नंबर 418 दिनांक 25.08.2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 351(3) BNS एवं 25(1-B)(A)-54-59 A. Act के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी वारदात में कार्यालय के बाहर की फायरिंग दूसरी घटना में गौरव निवासी 12 क्वाटर रोड, ढाणी किशनदत्त ने शिकायत दी कि पांच युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके कार्यालय के बाहर आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उस पर गोली चला दी। गोली शिकायतकर्ता की गर्दन के पास से निकलकर कार्यालय के गेट में जा लगी। इसके बाद आरोपी दोबारा मौके पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना HTM में अभियोग नंबर 419 दिनांक 25.08.2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 61, 351(3) BNS एवं 25(1-B)(A)-54-59 A. Act के तहत मामला दर्ज किया गया। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देश पर उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को काबू किया। पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा पूर्व में आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग का मामला भी दर्ज करवाया गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फायरिंग की दोनों वारदातों को अंजाम देना सामने आया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों, मोटरसाइकिलों तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा तथा रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने CIA मिल गेट की टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हिसार पुलिस कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं। आपसी रंजिश, अवैध हथियारों अथवा फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राजस्थान: प्रशासक प्रेमा देवी के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा, शिव भक्तों में दिखा भारी उत्साह
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-नबी पर मऊआइमा में निकला जुलूस, तिरंगे के साथ दिया एकता और भाईचारे का संदेश
मध्य प्रदेश: जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित शाह की नर्मदा चुनरी यात्रा का मुंदी में जोरदार स्वागत
राजस्थान: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नीमराणा-बहरोड़ में 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर सजे रिश्तों के रंग, राखी की डोर में बंधा भाई-बहन का अटूट प्रेम और विश्वास