-
☰
राजस्थान: निकाय चुनाव कार्यलय का विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली नगर परिषद् चुनाव कार्यालय पालिका प्लाजा में हुआ।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली नगर परिषद् चुनाव कार्यालय पालिका प्लाजा में हुआ। जिला अध्यक्ष सुरेश बादली वाल , निकाय चुनाव संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक , निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष पूनिया पूर्व विधायक सूरजगढ़ , लोक प्रिय सांसद राव राजेन्द्र सिंह , चुनाव सह प्रभारी विक्रम सिंह तंवर , विधायक प्रतिनिधि श्रीमती राधा पटेल , चुनाव संयोजक बजरंग लाल शर्मा , राजेन्द्र रहीसा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर निकाय चुनाव संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी का प्रत्याशी कमल का फूल और उसी को जितना है। सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर बीजेपी का बोर्ड बनाने की बात कही तो चुनाव प्रभारी सुभाष पूनिया ने कहा कि जीताऊ और टिकाऊ पार्टीनिष्ठ कार्यकर्ता को ही टिकिट दिया जायेगा। जिला अध्यक्ष सुरेश बादली वाल ने कहा कि एक वार्ड से बहुत से कार्यकर्ता टिकिट मांगते हैं और टिकिट एक को ही मिलता है, इसलिए जिनको किसी कारणवश टिकिट नहीं मिले वो सभी कार्यकर्ता टिकिट को जिताकर लाने का काम करें। जिला सह प्रभारी सारीका चौधरी , विधायक प्रतिनिधि श्रीमती राधा पटेल , पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव , विक्रम सिंह तंवर , बजरंग लाल शर्मा ,ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कोटपूतली मे कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने किया ।इस अवसर पर भाजपा नेता देवायुष सिंह , राजेंद्र रहीसा, चुनाव कार्यालय प्रभारी अशोक सुरेलिया एडवोकेट , सुभाष घोघड , पूर्व पार्षद प्रमोद सैनी, कमलेश प्रजापत , पूरण सैनी , मनोज शर्मा , मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी , राजवीर यादव , रमेश रावत , दाताराम शर्मा , पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी , गोपाल मोरीजा वाला , भाजपा नेता यादराम जांगल, जयराम गुर्जर , शंकर कसाणा , सुरेश मोठुका , मिडिया प्रभारी पुष्कर शर्मा , शशी मित्तल भवानी शंकर , सहित निकाय चुनाव के सभी प्रभारी , वार्ड संयोजक , सह संयोजक ,एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, उपस्थित रहे।
राजस्थान: प्रशासक प्रेमा देवी के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा, शिव भक्तों में दिखा भारी उत्साह
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-नबी पर मऊआइमा में निकला जुलूस, तिरंगे के साथ दिया एकता और भाईचारे का संदेश
मध्य प्रदेश: जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित शाह की नर्मदा चुनरी यात्रा का मुंदी में जोरदार स्वागत
राजस्थान: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नीमराणा-बहरोड़ में 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर सजे रिश्तों के रंग, राखी की डोर में बंधा भाई-बहन का अटूट प्रेम और विश्वास