-
☰
मध्य प्रदेश: जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित शाह की नर्मदा चुनरी यात्रा का मुंदी में जोरदार स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुंदी मंत्री विजय शाह के सुपुत्र एवं जिला पंचायत खंडवा के उपाध्यक्ष दिव्यदित शाह द्वारा छनेरा से ओंकारेश्वर तक निकाली जा रही मां नर्मदा चुनरी यात्रा का बुधवार को मुंदी नगर में पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का गणगौर चौक और बस स्टैंड पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। गणगौर चौक पर भाजपा विधायक नारायण पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदू दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति बाला राठौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राज नारायण मंडलोई, भाजपा नेता दीपक पटेल, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश सोनगरे, भाजपा नगर अध्यक्ष सदन मराठा सहित पार्षद धम्मू राठौर, पार्षद सखाराम निमोले और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्यदित शाह का स्वागत किया। स्वागत के बाद नर्मदा चुनरी यात्रा बस स्टैंड से केनुद चौराहा होते हुए ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई। यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री संतोष सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में 50 से अधिक चार पहिया वाहन शामिल रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा ओंकारेश्वर की ओर रवाना हुई।
राजस्थान: प्रशासक प्रेमा देवी के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा, शिव भक्तों में दिखा भारी उत्साह
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-नबी पर मऊआइमा में निकला जुलूस, तिरंगे के साथ दिया एकता और भाईचारे का संदेश
राजस्थान: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नीमराणा-बहरोड़ में 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर सजे रिश्तों के रंग, राखी की डोर में बंधा भाई-बहन का अटूट प्रेम और विश्वास