-
☰
उत्तर प्रदेश: मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपत्ति की हुई मौत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले में मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी मासूम नातिन भी घायल हो गई। मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया। घायल मासूम का उपचार कराया जा रहा है। एक ही हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में बारिश से मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
राजस्थान: प्रशासक प्रेमा देवी के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा, शिव भक्तों में दिखा भारी उत्साह
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-नबी पर मऊआइमा में निकला जुलूस, तिरंगे के साथ दिया एकता और भाईचारे का संदेश
मध्य प्रदेश: जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित शाह की नर्मदा चुनरी यात्रा का मुंदी में जोरदार स्वागत
राजस्थान: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नीमराणा-बहरोड़ में 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर सजे रिश्तों के रंग, राखी की डोर में बंधा भाई-बहन का अटूट प्रेम और विश्वास