Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नए जिले के पहले गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया ध्वजारोहण 

- Photo by : social media

हरियाणा   Published by: Rammehar , Date: 27/01/2026 11:25:00 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 27/01/2026 11:25:00 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में हांसी जिले का प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ।

विस्तार

हरियाणा: स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में हांसी जिले का प्रथम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जिला वासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 76 साल पहले हमारे देश में गणतंत्र का नया सूर्य उदय हुआ था और हमें दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 से लगभग अढ़ाई साल पहले हमने गुलामी की बेड़ियों को काटकर स्वतंत्रता की हवा में सांस ली थी इसीलिए गणतंत्र दिवस से आजादी के आंदोलन की अनेक अनेक यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले अमर जवानों, वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। श्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विगत 16 दिसंबर 2025 को हांसी में आयोजित विकास रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। उस घोषणा के बाद हांसी हरियाणा प्रदेश के 23 में जिले के रूप में अस्तित्व में आया है। हांसी के लोग वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रहे थे इसी के साथ उनकी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नए बने 23 में जिले हांसी में ध्वजारोहण करते हुए मुझे बड़े गौरव का अनुभव हो रहा है मुझे खुशी है कि जिला बनने के बाद इस पहले गणतंत्र दिवस समारोह पर मुझे आप सभी लोगों के बीच आने का अवसर मिला।

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हांसी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। यह वीरों की भूमि है और कभी हिंदुस्तान की दहलीज के रूप में विख्यात हांसी में सन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई महान लोगों ने बलिदान दिए थे। उन्होंने कहा कि सन 1857 में हांसी के लाला हुकम चंद तथा मिर्जा मुनीर बेग को अंग्रेज शासको ने फांसी के फंदे पर उनके मकान के सामने लटका दिया था उनकी यातनाएं नहीं यही नहीं रुकी थी धर्म पर चोट करने के लिए अंग्रेजों ने लाल हुकुमचंद को दफनाया और मिर्जा मुनीर बेग को जला दिया था । यहां की लाल सड़क अंग्रेजों के नरसंहार की आज भी साक्षी है। अंग्रेजों ने यहां आजादी के अनेक मतवालों को गिरडी फेर कर को कुचलवाया था। उन्होंने कहा कि हांसी का गौरवशाली इतिहास रहा है यह नगर कभी आसी और असीगढ़ के नाम से प्रसिद्ध था। सम्राट हर्षवर्धन के समय हांसी सतलज प्रांत की राजधानी थी। सन 1838 तक इसे हिंदुस्तान की दहलीज भी कहा जाने लगा था।मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि देश तथा हरियाणा प्रदेश तेजी से उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में हमारा देश फिलहाल तीसरी स्थान पर है। प्रथम स्थान पर चीन तथा दूसरे स्थान पर अमेरिका है। उन्होंने कहा कि आने वाली 2 वर्षों में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत दुनिया का मेडिकल हब बने ताकि हर बीमार व्यक्ति को घर द्वार के आसपास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हरियाणा प्रदेश के हर जिला में  मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। अन्य जिलों की तर्ज पर ही नवगठित हांसी जिले में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा। इस समय प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं तथा तीन निर्माण अधीन है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र तथा हरियाणा सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर पात्र महिला को 2100 रुपए की राशि प्रति माह के हिसाब से उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 8 लाख 64 हजार बहन बेटियों को इस योजना के अंतर्गत 441 करोड रुपए की राशि दी जा चुकी है। महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए अब तक 2 लाख 34 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।