-
☰
मध्य प्रदेश: कैफे 4U में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस और अग्निशमन ने समय रहते पाया काबू
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गुरुकुल स्कूल के पीछे ओमप्रकाश कुशवाह के मकान में संचालित कैफे 4U में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: गुरुकुल स्कूल के पीछे ओमप्रकाश कुशवाह के मकान में संचालित कैफे 4U में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। समय रहते पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को कैफे की ओर से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर देखा तो कैफे के अंदर आग लगी हुई थी। इस पर एएसआई बालकृष्ण कुमारावत ने तत्काल थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, मनीष राठौड़ एवं एफआरवी 112 के पायलट लखन तत्काल मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही निलेश महेश्वरी एवं विष्णु कर्मा भी मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग (एमपीईबी) को तत्काल सूचना दी गई। वहीं विष्णु कर्मा एवं निलेश महेश्वरी द्वारा नगर परिषद धामनोद, धरमपुरी एवं महेश्वर से अग्निशमन दल को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कैफे में रखी कुर्सियां, गैस सिलेंडर सहित अन्य कुछ सामान समय रहते बाहर निकाल लिया, व धामनोद नगर की अस्थायी अग्निशमन व्यवस्था के साथ धरमपुरी व महेश्वर से पहुंचे अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति