-
☰
उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जबकि गिरोह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच की गई। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया, जिन्हें संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में मनोज और शहीदुन्निसा को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शहीदुन्निसा इस अवैध धंधे का संचालन कर रही थी, जबकि मनोज उसका सहयोगी था। पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने से इस मकान में यह गतिविधि संचालित हो रही थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़: ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
हरियाणा: ‘समता मैराथन’ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: मड़ावरा तहसील में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैलियां, ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश