Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, कलक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 14/04/2026 04:08:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:08:56 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अम्बेडकर पार्क फलौदी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अम्बेडकर पार्क फलौदी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का आह्वान किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय ने भीमराव अंबेडकर के विचारों व सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी, तहसीलदार विशन सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहें।


समारोह उपरांत जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित वृद्धाश्रम का अवलोकन करते हुए वृद्धजनों से बात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने वृद्धजनों को अल्पाहार वितरित करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत सहित अन्य उपस्थित रहें।