-
☰
मध्य प्रदेश: नानपुर में UPSC में आल इंडिया 8वीं रैंक पाने वाले प्रक्षाल जैन का भव्य स्वागत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी )की परीक्षा मे आल इंडिया की आठवीं रेंक प्राप्त करने वाले बाग के युवा प्रक्षाल सेकेटरी (जैन ) का नानपुर मे प्रथम आगमन पर स्थानीय पत्रकारों सहित मामा पक्ष के परिवार जनों द्वा
विस्तार
मध्य प्रदेश: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी )की परीक्षा मे आल इंडिया की आठवीं रेंक प्राप्त करने वाले बाग के युवा प्रक्षाल सेकेटरी (जैन ) का नानपुर मे प्रथम आगमन पर स्थानीय पत्रकारों सहित मामा पक्ष के परिवार जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया! प्रक्षाल जैन का रिजल्ट आने के बाद वे दिल्ली से अलीराजपुर पहुंचे वहा उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया!उसके बाद नानपुर के लिए रवाना हुए!नानपुर मे जैन मंदिर मे दर्शन कर पूजा अर्चना की गई! उसके बाद मामा राकेश जैन ने ढोल धमाके से स्वागत किया उसके बाद गाँधी तिराहे पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा ढ़ोल बाजे के साथ पुष्प मालाओ से गर्म जोशी से स्वागत किया गया। पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली व जितेन्द्र प्रसाद वाणी द्वारा साफा पहनाकर शाल श्रीफल से अभिनन्दन किया गया!इसके बाद शंकर मंदिर से उनके मामा मनीष जैन प्रितेश के घर तक ढ़ोल के साथ चल समारोह निकाला गया! चल समारोह में जगह-जगह महेश पर माहेश्वरी परिवार, अगल्चा परिवार वाणी समाज परिवार शर्मा परिवार शर्मा परिवार मैं सभी ने मिलकर स्वागत किया गयाचल समारोह मे मामा पक्ष का परिवार के महिलाए व पुरुष नाचते हुए चल रहे थे!भारत माता के जयकारे के साथ हर कोई उनका अभिनन्दन के आतुर दिखाई दिया!इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षिरसागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश राठौड, डीम्पू राठौर, पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष माली, मनीष जैन, हितेंद्र माली, गोलू राठौर, पवन माली, उपसरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र प्रसाद वाणी, तेजमल, राम राठौर, राकेश जैन, प्रितेश जैन, राजेंद्र वकील,सहित अनेक ईष्ट मित्र शामिल हुए!स्वागत समारोह के पश्चात सामूहिक भोज साईं मंदिर पर किया गया।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित