-
☰
उत्तर प्रदेश: इकोटेक पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रात्रि में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुन्दर भाटी गैंग के 02 सक्रिय सदस्य घटना करने की फिराक मे यमुना पुस्ता ग्राम घरबरा के पास है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रात्रि में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुन्दर भाटी गैंग के 02 सक्रिय सदस्य घटना करने की फिराक मे यमुना पुस्ता ग्राम घरबरा के पास है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो पुलिस टीम माकै पर पहुँची तो अभियुक्तगण द्वारा गिरफ्तारी से बचने व भागने का प्रयास करते हुये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्तगण 1. धर्मेन्द्र उर्फ डी0के0 पुत्र कवर सिंह निवासी ग्राम कमबक्शपुर थाना नालेजपार्क जिला गौतमबुद्धनगर 2. अर्जुन पुत्र संजय निवासी डी- 239 पटपडगंज वाल्मिकी कालौनी थाना पाण्डवनगर दिल्ली को एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर व 02 खोखा कारतूस .32 बोर (पुलिस पार्टी पर फायर किया हुआ) व एक तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर (पुलिस पार्टी पर फायर किया हुआ) को बरामद करते हुये यमुना पुस्ते पर ग्राम घरबरा थाना इकोटेक प्रथम से गिरफ्तार किया गया। धर्मेन्द्र उर्फ डी0के0 पुत्र कवर सिंह निवासी ग्राम कमबक्शपुर थाना नालेजपार्क जिला गौतमबुद्धनगर 32 वर्ष। अर्जुन पुत्र संजय निवासी डी- 239 पटपडगंज वाल्मिकी कालौनी थाना पाण्डवनगर दिल्ली 28 वर्ष।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित