Contact for Advertisement 9919916171


ध्य प्रदेश: असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक रूप से लगवाई उठक-बैठक 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mehbub Khan , Date: 16/03/2026 02:06:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mehbub Khan ,
  • Date:
  • 16/03/2026 02:06:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नानपुर आलीराजपुर: दिनांक 14 मार्च 2026 को नानपुर हाट बाजार में अपनी बाइक से स्टंट करने और तेज गति से वाहन चलाकर जनहानि की आशंका पैदा करने वाले 8-10 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नानपुर आलीराजपुर: दिनांक 14 मार्च 2026 को नानपुर हाट बाजार में अपनी बाइक से स्टंट करने और तेज गति से वाहन चलाकर जनहानि की आशंका पैदा करने वाले 8-10 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है। ये युवक न केवल खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे, बल्कि बिना किसी भय के बाजार में आई महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी कर असभ्यता का प्रदर्शन भी कर रहे थे। नानपुर पुलिस ने इस प्रकार की हरकत को गंभीरता से लेते हुये नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर एवं उनकी टीम ने तत्काल घेराबंदी कर इन युवकों को हाट/बाजार मे ही आमजन के सामनें ही पकड़ा। इन असामाजिक तत्वों को हाट बाजार में ही सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई गई। बाजार से थाने तक पैदल जुलूस निकालकर लाया गया। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। परिजनों को थाने बुलाकर भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की सख्त हिदायत दी गई। आलीराजपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि किसी भी हाट-बाजार या सार्वजनिक स्थान पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और महिलाओं से छेडखानी कर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।