-
☰
उत्तर प्रदेश: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती भदोही में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई ग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुकन्या कुशवाहा जी एवं संस्थापक जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार, सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों की सशक्त आ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुकन्या कुशवाहा जी एवं संस्थापक जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार, सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों की सशक्त आवाज तथा बहुजन समाज को संगठित करने वाले महान नेता Kanshi Ram जी की 92वीं जयंती दिनांक 15 मार्च 2026 को जनपद भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के कुलमनपुर एवं महुआरि गांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि B. R. Ambedkar जी के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने और बहुजन समाज को जागरूक एवं संगठित करने में मान्यवर कांशीराम साहब का योगदान अतुलनीय है। समानता, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी समाज को न्याय और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सम्राट अशोक, प्रदेश महिला सचिव माला मौर्य, जिला महासचिव पवनगोविंद मौर्य, महिला महासचिव आंचल गौतम, ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष इंद्र कुमार, जिला स्टार प्रचारक डॉ. अशोक मौर्य, चंदा देवी सहित समस्त सम्मानित ग्रामवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव का 23–25 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: सीईओ की समय-सीमा बैठक में शिशु संरक्षण माह और कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश: नगर निगम ने विजय कॉलोनी–भरत विहार में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया शुरू
उत्तर प्रदेश: जमानियां में अवैध खनन पर सख्ती, 4 ट्रेलर सीज और 1.20 लाख का जुर्माना
बिहार: लखनपुर पंचायत मुखिया श्वेता रॉय ने रमजान में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित