Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: धामनोद-बड़वाह फोरलेन की प्रस्तावित चौड़ाई पर विरोध, किसानों-व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 31/01/2026 11:39:40 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 31/01/2026 11:39:40 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद बड़वाह फोरलेन सड़क के नए प्रारूप के सामने आते ही सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद बड़वाह फोरलेन सड़क के नए प्रारूप के सामने आते ही सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। नागरिकों, किसानों और व्यापारियों का कहना है कि अत्यधिक चौड़ाई से विकास के बजाय लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। नए प्रारूप के अनुसार बड़वाह के जयस्तंभ से इंदौर-इच्छापुर अंडरपास तक सड़क की चौड़ाई 100 फीट, जबकि अंडरपास से धामनोद तक 200 फीट प्रस्तावित की गई है। इसी को लेकर सोमवार को रतनपुर व बफलगांव पंचायत के किसानों एवं व्यापारियों ने विधायक सचिन बिरला और एसडीएम सत्यनारायण दर्रा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 200 फीट के बजाय केवल 100 फीट भूमि अधिग्रहण किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 60 मीटर चौड़ाई लागू की गई तो रतनपुर फाटे पर विकसित हो रहे नए बाजार, दुकानदारों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं मंगलवार को महेश्वर रोड के व्यापारी, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जयस्तंभ से रैली निकालते हुए नारेबाजी के साथ पुराने एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

 

यहां ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि महेश्वर रोड पर प्रस्तावित 100 फीट चौड़ाई को घटाकर 52 फीट ही रखा जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि चौड़ाई कम नहीं की गई तो पूरे महेश्वर रोड का व्यापार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निजी आवास प्रभावित होकर बर्बाद हो जाएंगे। इस दौरान विधायक सचिन बिरला एवं एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि विकास कार्यों में व्यापारियों और आम नागरिकों का न्यूनतम नुकसान हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के नाम पर लोगों को उजाड़ना उचित नहीं है, सभी की समस्याओं को गंभीरता से शासन तक पहुंचाया जाएगा।