Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 3.5 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत, विकास को मिली नई रफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 08/06/2026 12:23:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 08/06/2026 12:23:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद नगर में लंबे समय से सड़क समस्याओं को लेकर आमजन, व्यापारियों एवं किसानों में नाराजगी का माहौल था।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद नगर में लंबे समय से सड़क समस्याओं को लेकर आमजन, व्यापारियों एवं किसानों में नाराजगी का माहौल था। पिछले दो वर्षों से जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे नगर में विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां भी फैल रही थीं कि धामनोद नगर को विकास कार्यों से वंचित किया जा रहा है। लेकिन धर्मपुरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कालू सिंह ठाकुर ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नगर में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत कर विकास की नई इबारत लिख दी है। विशेष बात यह रही कि इन कार्यों का केवल भूमिपूजन ही नहीं किया गया, बल्कि "हैंड टू हैंड" कार्य प्रारंभ कर जनता को यह संदेश दिया गया कि विकास अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाला कार्य है।

पिछले सात दिनों के भीतर मंडी रोड पर डामरीकरण कार्य, सुंदेल फाटे पर डामर सड़क निर्माण, मध्य डिवाइडर एवं लाइटिंग पोल स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर 21-21 फीट चौड़ी सड़क निर्माण योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। वहीं बालाजी मंदिर से लेकर सुंदरेल फाटे तक सीसी रोड निर्माण का कार्य भी सीवरेज का काम खत्म होते से प्रारंभ कर दिया जाएगा। वही वार्ड क्रमांक 10 में भी मुक्तानंद परिसर का मुख्य मार्ग का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ कार्यों में देरी अवश्य हुई है, लेकिन विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं हुई। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर धामनोद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हम हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहे हैं। अब नगर में विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता। आप सभी के सहयोग से इन निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कर धामनोद में विकास की नई गंगा बहाई जाएगी।" वही विधायक मीडिया प्रतिनिधि नीलेश माहेश्वरी के साथ वरिष्ठ पत्रकार राम महाजन की तबीयत का हालचाल जाना एवं परिवार जनों को तत्काल सहायता राशि एवं बीमारी के लिए स्टीमेट बनाकर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा, नगर अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, डॉ. कृष्ण चंद्र पाटीदार, वरिष्ठ  रमेश चंद्र पत्तरवाला, पार्षद देवकन्या मुकाती, जितेंद्र सोलंकी, राजेंद्र महाजन,प्रमोद केड़िया, ओम  पटेल,विधायक प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी, विजय धारू, रवि पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता यादव, रामलाल यादव,सतीश चौधरी,महेंद्र चौहान, महामंत्री महादेव धनगर, प्रकाश बघेल,जिला मंत्री अनीता शर्मा, वर्षा शुक्ला,राधा पाटीदार, पूरण सिंह ओसारी, शिव पटेल,विष्णु कर्मा, डॉ. आर.के. पाटीदार सहित भाजपा परिवार के अनेक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। संचालन सुरेश सर पाटीदार ने किया। नगरवासियों का मानना है कि इन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत से धामनोद के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।