-
☰
राजस्थान: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बस स्टैंड पर पिलाया 2100 गिलास शरबत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा टोंक बस स्टैंड पर आज भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध गुलाब का शर्बत पिला कर सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
विस्तार
राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा टोंक बस स्टैंड पर आज भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध गुलाब का शर्बत पिला कर सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। जानकारी देते हुए संघठन की सचिव शिक्षा विजय एवम कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि आज संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी के नेतृत्व में बस स्टैंड टोंक पर शर्बत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे शुद्ध गुलाब शर्बत के 2100 ग्लास यात्रियों को पिला कर सेवा की गई। पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार के सेवा कार्यो का विशेष महत्व है। संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए समस्त मातृशक्ति को अपने अपने क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्य करने का आह्वान किया। यात्रियों ने भीषण गर्मी में शुद्ध प्रकृतिक शर्बत पीकर राहत महसूस करते हुए संघठन के सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजिका ज्योति जेन सायवाड़ ने कार्यक्रम में पधारी सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी सचिव शिक्षा विजय कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल रंजना गर्ग ममता अग्रवाल रेखा गुप्ता खुशबू अग्रवाल सोहिनी मूंदड़ा ज्योति शर्मा हेमलता तोषनीवाल सीमा जेन निशि जेन गुड्डी शर्मा ज्योति जेन आदि पदाधिकारी उपस्थित रही।
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर दो महिलाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिव शिक्षा समिति ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजस्थान: आंधी में टूटी 11 केवी बिजली की लाइन, आग से केबिन जलकर हुआ राख
राजस्थान: 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से लगी आग, केबिन सहित हजारों का सामान हुआ राख