-
☰
राजस्थान: आंधी में टूटी 11 केवी बिजली की लाइन, आग से केबिन जलकर हुआ राख
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में आंधी के दौरान 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में आंधी के दौरान 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से सोहेला पाम सिटी निवासी शकूर खां की केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में केबिन में रखा सामान और करीब 4 हजार रुपये की नकदी भी नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आंधी के दौरान विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक केबिन और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना मिलने पर बरौनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरना बताया जा रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों और विद्युत लाइनों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
राजस्थान: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बस स्टैंड पर पिलाया 2100 गिलास शरबत
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर दो महिलाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिव शिक्षा समिति ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजस्थान: 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से लगी आग, केबिन सहित हजारों का सामान हुआ राख