-
☰
मध्य प्रदेश: शादी के वीडियो से सुलझी लूट की गुत्थी, ठीकरी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम कपालियाखेड़ी में घटित लूट की वारदात का खुलासा करते हुए थाना ठीकरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम कपालियाखेड़ी में घटित लूट की वारदात का खुलासा करते हुए थाना ठीकरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज लूट प्रकरण की गुत्थी एक शादी समारोह के वीडियो से सुलझी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठीकरी निरीक्षक नाथूसिंह रंधा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस द्वारा सतत सूचना संकलन एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मामले की गहन जांच की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना स्थल के समीप एक विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। इसी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग में कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनका हुलिया फरियादी द्वारा बताए गए विवरण से मेल खाता था। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध अक्षय पिता सुरेश मेवाड़े को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने लूट की घटना को स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं। जितेन्द्र उर्फ पन्ना पिता मांगीलाल पंचोली, उम्र 26 वर्ष, निवासी जामसिंध पांडुतालाब, थाना उदयनगर, जिला देवास, नवीन पिता हिरदाराम ठाकुर, जाति भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी करामतपुरा, थाना ठीकरी, जिला बड़वानी, अक्षय पिता सुरेश मेवाड़े, जाति भील, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी करामतपुरा, थाना ठीकरी, जिला बड़वानी, प्रकरण में शामिल शंकर पिता गबरु केवट, निवासी ग्राम कटोरा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगौन, घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई से क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। आमजन ने भी ठीकरी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति