-
☰
राजस्थान: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर रहस्यमय परिस्थितियों लापता हुआ 24 वर्षीय युवक, तलाश जारी
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: नोखा कस्बे में डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर के लिए रवाना हुआ एक 24 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले को लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे निवासी बजरंगलाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र सांवरलाल गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने भाई की दुकान के लिए रवाना हुआ था। परिवार के अनुसार सांवरलाल को तय समय पर दुकान पहुंचना था, लेकिन देर शाम तक उसके वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने सांवरलाल के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के संभावित रूट, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच एसआई हरिराम द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं परिजनों ने युवक के जल्द सुरक्षित मिलने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: अग्निकांड में मृतकों की स्मृति में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
मध्य प्रदेश: दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा किया गया जब्त, तस्कर हुए फरार
राजस्थान: आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला के खिलाफ की गई शिकायत, कार्रवाई की हुई मांग
झारखण्ड: पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
गुजरात: मुहर्रम पर निकला भव्य शोक जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद