Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जनसंवाद कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सुनी जनता की समस्याएं, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 27/06/2026 01:42:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 27/06/2026 01:42:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निवास पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े अनेक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रियता और क्षेत्र के प्रति निरंतर जुड़ाव के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आई है। 


कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों से सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।