-
☰
उत्तर प्रदेश: अग्निकांड में मृतकों की स्मृति में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पासी एकता मिशन के तत्वावधान में अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड में दिवंगत छात्र-छात्राओं एवं अन्य मृतकों की पावन स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पासी एकता मिशन के तत्वावधान में अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड में दिवंगत छात्र-छात्राओं एवं अन्य मृतकों की पावन स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही सरकार एवं प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा एवं सहायता प्रदान करने की मांग की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी हैं।
मध्य प्रदेश: दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा किया गया जब्त, तस्कर हुए फरार
राजस्थान: आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला के खिलाफ की गई शिकायत, कार्रवाई की हुई मांग
झारखण्ड: पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
गुजरात: मुहर्रम पर निकला भव्य शोक जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद