-
☰
राजस्थान: सूने मकान से सोने-डॉलर की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र स्थित मंडार कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान में बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र स्थित मंडार कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती आभूषण और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक हुसैन अली अपने परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान में घुसकर सोने की चैन, अंगूठियां, सोने के बिस्किट और डॉलर चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए, जिसकी पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित हुसैन अली ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान का पूरा आंकलन किया जा सकेगा। फिलहाल उनकी शिकायत पर मंडार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे व कारतूस बरामद के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्य मार्ट व ब्लॉक सभागार का हुआ उद्घाटन, स्वयं सहायता समूहों को मिला नया बाजार मंच
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने आंगनबाड़ी व पोषण योजनाओं की करी समीक्षा, सुधार के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ तस्करो को किया गिरफ्तार