Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: थाने में आधी रात को पहुंचे SP शशांक सिंह, अभिलेखों की जांच कर प्रतीक्षित मामलों पर लगाई फटकार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 08/04/2026 02:28:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 08/04/2026 02:28:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा(कबरई) जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अध्यक्ष महोबा शशांक सिंह पूरी तरह एक्शन लेने के मूड में नजर आ रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा(कबरई) जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अध्यक्ष महोबा शशांक सिंह पूरी तरह एक्शन लेने के मूड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती आधी रात को एसपी ने अचानक कबरई थाना का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान के अचानक आगमन से थाना परिसर में हड़कंप मच गया था। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया।

 उन्होंने प्रविष्टियों का परीक्षण करते हुए अभिलेखों को अद्यावधिक (Update) रखने के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से लंबित विवेचनाओं (Pending Investigations) पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने स्पष्ट कहा कि गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान थाने के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।