-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर रोजा मंडी में अवैध गेहूं खरीद पकड़ी, केंद्र प्रभारी निलंबित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर रोजा मंडी में देर रात चोरी-छिपे चल रही अवैध गेहूं खरीद का बड़ा खुलासा हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर रोजा मंडी में देर रात चोरी-छिपे चल रही अवैध गेहूं खरीद का बड़ा खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापा मारकर करीब 180 बोरे गेहूं बरामद किए। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद गेहूं को कब्जे में लेकर मंडी निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि अधिकृत क्रय केंद्र के बजाय एक अन्य स्थान पर नियमों के विरुद्ध गेहूं की खरीद की जा रही थी। तौल प्रक्रिया भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं पाई गई, जिससे किसानों के साथ अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ या अवैध खरीद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि ददरौल विधायक अरविंद सिंह की सक्रियता और हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी है। इस सख्त कदम के बाद किसानों।
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे व कारतूस बरामद के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्य मार्ट व ब्लॉक सभागार का हुआ उद्घाटन, स्वयं सहायता समूहों को मिला नया बाजार मंच
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने आंगनबाड़ी व पोषण योजनाओं की करी समीक्षा, सुधार के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ तस्करो को किया गिरफ्तार