-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे व कारतूस बरामद के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतू अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की बरामदगी, वांछित/वारण्टी अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष नकुड़ श्री सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतू अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की बरामदगी, वांछित/वारण्टी अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष नकुड़ श्री सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण। 1.शादाब पुत्र असजद निवासी ग्राम दाबकी गुर्जर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर 2.सरफराज पुत्र शमशाद अहमद निवासी पुराना कलसिया रोड शाहिद कालोनी निकट जहूरीया मस्जिद थाना कोतवाली मण्डी जिला सहारनपुर को अम्बेहटा से खेडा अफगान जाने वाले रास्ते पर चापरचिडी धर्म काटे के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी पर शादाब उपरोक्त से एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा सरफराज उपरोक्त की जामा तलाशी से एक देशी तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना नकुड पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।