-
☰
राजस्थान: विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की ओर से शनिवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की ओर से शनिवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के भाखरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर से रवाना हुई यह शोभायात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में निकली।यात्रा में शामिल युवा जोश और उमंग के साथ नाचते-गाते चल रहे थे, वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों की धुन पर श्रद्धा भाव से आगे बढ़ीं। आकर्षक झांकियों ने मार्ग में लोगों का मन मोह लिया और शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।यात्रा का समापन जवाहर प्याऊ स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने आरती और पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में नारायण जी डॉयल, भीखम चन्द जी बरड़वा, अरविंद जी मोड़ण, लूणकरण जी जोपिंग और हुक्माराम सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति