Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिवस श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 30/01/2026 03:23:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 30/01/2026 03:23:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फालोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: फालोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्वेता चौहान, उपखण्ड अधिकारी पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भावना और स्वदेशी के सिद्धांतों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि समाज में शांति, एकता और समानता बनाए रखने के लिए बापू के विचारों का अनुसरण आवश्यक है। शहीद दिवस का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर रहा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह में अधिकारियों ने कहा कि गांधीजी का जीवन त्याग, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरक रहेंगे।