Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: निवाई में अवैध पटाखों के गोदाम पर पड़ा छापा, भारी मात्रा में सुतली बम और आतिशबाजी हुई जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 13/10/2026 11:16:03 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 13/10/2026 11:16:03 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक त्योहारी सीजन से पहले टोंक जिला पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) ने निवाई में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में सुतली बम और विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी जब्त की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में DST टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान गोदाम में रखे पटाखों और आतिशबाजी के स्टॉक की जांच कर उन्हें जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तुलसी चंदलानी (42), पुत्र हुकमचंद चंदलानी, निवासी सिंधी कॉलोनी, निवाई को गिरफ्तार किया। पुलिस अब पटाखों के भंडारण, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है। त्योहारी सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाना है।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News