Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से होगी शुरू, गज वाहन पर आएंगी मां दुर्गा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Nayaa Kothari , Date: 13/10/2026 03:18:14 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Nayaa Kothari ,
  • Date:
  • 13/10/2026 03:18:14 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: वसुंधर छोटी शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होगा।

विस्तार

राजस्थान: वसुंधर छोटी शारदीय नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होगा। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा और विक्रम संवत 2083 के अनुसार नवरात्रि में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार मां दुर्गा के गज यानी हाथी पर सवार होकर आने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा का गज वाहन पर आगमन सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा व अनाज उत्पादन का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य नयन कोठारी के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाएगी। इनमें मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं। श्रद्धालु इन नौ दिनों में व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर माता रानी की आराधना करेंगे।

नवरात्रि के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। भक्तजन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। बताया गया है कि 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी तथा 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News