-
☰
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में लगेंगे सौर ऊर्जा पैनल, पावटा-प्रागपुरा में नई स्ट्रीट लाइट्स का होगा लोकार्पण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से जूझ रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राहत की खबर है।
विस्तार
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से जूझ रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने को मंजूरी दे दी है। इससे स्कूलों में पढ़ाई अब अंधेरे या बिजली के इंतजार में नहीं रुकेगी। ग्राउंड पर हालात देखें तो कई स्कूलों में बिजली कटौती के कारण कंप्यूटर क्लास, स्मार्ट बोर्ड और प्रैक्टिकल पढ़ाई बार-बार प्रभावित होती रही है। खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी जमवारामगढ़ में प्रथम चरण में क्षेत्र के मालावाला, बूज, धोला, रायसर, केलाका बास, टोडा मीना, दंताला मीना, चावंड का मंड और बिलोद के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। इन स्कूलों में अब दिनभर निर्वाध बिजली उपलब्ध रहेगी। लैब, प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास और ऑनलाइन पढ़ाई बिना रुकावट संचालित हो सकेगी। शिक्षकों का कहना है कि इससे छात्रों की तकनीकी समझ मजबूत होगी और सरकारी स्कूल भी निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं दे सकेंगे। स्थानीय शिक्षक बताते हैं कि कई बार बिजली नहीं होने से बच्चों को थ्योरी तक सीमित रहना पड़ता था। सौर ऊर्जा से अब प्रैक्टिकल और डिजिटल पढ़ाई आसान होगी। वहीं अभिभावकों का कहना है कि इस फैसले से बच्चों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा और बढ़ेग जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से योजना की जानकारी साझा करते हुए इसे शिक्षा के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया पावटा-प्रागपुरा में स्ट्रीट लाइट्स का लोकार्पण, राह होगी आसान पावटा ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र पावटा-प्रागपुरा को अंधेरे से मुक्ति दिलाने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कल्याणपुरा, खेलना एवं जोधपुरा क्षेत्रों में नवीन स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप धनखड़ ने कहा कि क्षेत्र को रोशनी से सराबोर करना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में पावटा भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राठी, पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नरपत सिंह शेखावत, प्रागपुरा मंडल पावटा। विधायक कुलदीप धनखड़ ने स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। अध्यक्ष विकास कैरोडी, पूर्व सरपंच गोपाल अग्रवाल, नगर पालिका ईओ फतेह सिंह मीणा, जेईएन अनिल जोनवाल सहित गजानंद टीलावत, मदन सैन, वीरेंद्र गढ़वाल तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसमूह ने विधायक का भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति