Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सूर्य सप्तमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 27/01/2026 12:05:09 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 27/01/2026 12:05:09 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रविवार, 25 जनवरी 2026 को शाकद्वीपीय समाज ने हर्षोल्लास के साथ सूर्य सप्तमी का पावन पर्व मनाया।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रविवार, 25 जनवरी 2026 को शाकद्वीपीय समाज ने हर्षोल्लास के साथ सूर्य सप्तमी का पावन पर्व मनाया। समाजजनों ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर और शोभायात्रा निकालकर उत्सव का शुभारंभ किया।समाज अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह समाज की बगेची से बैंड-बाजों, घड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। यह शोभायात्रा किले के पास से होते हुए सदर बाजार, जवाहर प्याऊ, जयनारायण सर्किल, पत्थर रोड, त्रिपोलिया और कुम्हारों का बास मार्ग से होते हुए पुनः समाज की बगेची पहुंची। यात्रा मार्ग में प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद समाज की बगेची में भगवान सूर्य की आराधना, महारती और प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाजजनों ने अध्यक्ष दिनेश शर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।