Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, समाज के नए भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 12/10/2026 12:46:20 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 12/10/2026 12:46:20 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत शनिवार को अग्रवाल समाज समिति, कोटपूतली की ओर से जिला मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत शनिवार को अग्रवाल समाज समिति, कोटपूतली की ओर से जिला मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईएएस में चयनित कार्तिक सिंघल सहित मेधावी विद्यार्थियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ दंपतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के नए भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने सहित अन्य सहयोग की घोषणाएं भी की गईं।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. के.एम. गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्वनी गोयल, एडवोकेट अशोक बंसल, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश बंसल, तुषार गर्ग और समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। अतिथियों का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण गुरुजी ने किया।

 मेधावी विद्यार्थियों और समाज की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित कार्तिक सिंघल को भी सम्मान दिया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

विवाह के 50 वर्ष पूरे करने वाले वरिष्ठ दंपतियों को माला, शॉल, दुपट्टा और प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का भी सम्मान किया गया।

समाज के भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा

कार्यक्रम में समाज के विकास और सुविधाओं के लिए आर्थिक एवं वस्तु सहयोग की घोषणाएं की गईं। समिति के मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार मोरीजावाला के अनुसार, किशनलाल मोरीजावाला और उनकी पत्नी केशरी देवी मोरीजावाला ने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे होने पर समाज को 50 हजार रुपये की राशि भेंट की। वहीं, भामाशाह हीरालाल दीवान दातिल वाले ने समाज के नए भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। अशोक गुप्ता बड़ा चौधरी ने साउंड सिस्टम और राजेश कुमार एवं मनोज अग्रवाल ने दो कूलर देने की घोषणा की।

वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा, संगठन और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समिति मंत्री प्रमोद गोयल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष नरसिंह दास अग्रवाल ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा।
अंत में समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष रमेश किताबवाला, ओमप्रकाश बंसल, रमेश बंसल (मुन्ना), उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, रामविलास सिंघल, सुभाष चंद्र बंसल, दीपक तातारपुरिया, दिनेश सिंघल, राजेश सवाईका, योगेश गुप्ता, रजत जिंदल, लाजवंती देवी, दीप्ति बंसल, इंदु अग्रवाल, मीनू बंसल और अन्य समाजबंधु शामिल रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News