Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिक्षक ने जन्मदिन पर बाइक चालकों को हेलमेट किया वितरित 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 30/01/2026 01:13:22 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 30/01/2026 01:13:22 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी स्थानीय शिक्षक कृष्ण कुमार थानवी ने अपना जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी स्थानीय शिक्षक कृष्ण कुमार थानवी ने अपना जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने शहर में बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को रोककर उन्हें निशुल्क हेलमेट वितरित किए और सभी को हेलमेट पहनने का संकल्प भी दिलवाया।इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी विनोद कुमार लेघा, आरटीओ निरीक्षक दिनेश कुमार बोहरा सहित यातायात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राहगीरों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए।कार्यक्रम में सागर थानवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।