Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गुंदरी चेकपोस्ट पर ट्रेलरों की भिड़ंत, बड़ा हादसा होने से टला 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ankit Kumar Suthar , Date: 27/01/2026 11:28:10 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Ankit Kumar Suthar ,
  • Date:
  • 27/01/2026 11:28:10 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आज सुबह गुंदरी के पास स्थित गुंदरी चेकपोस्ट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

विस्तार

राजस्थान: आज सुबह गुंदरी के पास स्थित गुंदरी चेकपोस्ट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मारे, जिसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे ट्रेलर उसमे घुस गए। इसी क्रम में एक के पीछे एक कुल तीन ट्रेलरों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सभी वाहन चालकों को मामूली नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि चेकपोस्ट और व्यस्त मार्गों पर वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें।