-
☰
राजस्थान: सवर्ण समाज ने UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में जारी किए गए उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में बुधवार को फालोदी में सवर्ण समाज के नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विस्तार
राजस्थान: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में जारी किए गए उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में बुधवार को फालोदी में सवर्ण समाज के नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर श्वेता चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने नारे लगाते हुए इन नियमों को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि यूजीसी के नए नियमों से सामान्य वर्ग के छात्रों की शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय समानता के नाम पर सवर्ण वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है।मीडिया से बातचीत में समाज के सक्रिय सदस्य संजय थानवी ने कहा, “हमारी मांग है कि यूजीसी अपने नए नियमों को लागू करने से पहले इस पर गंभीर पुनर्विचार करे। ये नियम शिक्षा के अवसरों में असमानता बढ़ा सकते हैं।”इस मौके पर विशाल व्यास, रमेश बोहरा, हितेश छंगाणी, विष्णु जोशी, नरेश जोशी और भगत जोशी सहित कई नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति